Uncategorized

तात्कालेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 9 फाग उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम, राखी राठौर रहीं उपस्थित।

सुनीता त्रिपाठी अजय। नजर इंडिया 24 , ब्यूरो चीफ

जयपुर। चित्रकूट सेक्टर 9 में आज फाग उत्सव बड़े ही उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में रंग, संगीत और पारंपरिक फाग गीतों की मधुर स्वर-लहरियाँ गूंजती रहीं। पूरे क्षेत्र का वातावरण उत्सवमय हो उठा और कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर इस आयोजन को यादगार बना दिया।
विशेष रूप से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने फाग गीत गाकर, नृत्य प्रस्तुत कर और अबीर-गुलाल के साथ प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम मंदिर परिसर में देखने को मिला।
इस अवसर पर राखी राठौर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के उत्साह, एकता और शानदार आयोजन की सराहना की तथा सभी को इसी प्रकार मिल-जुलकर सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

फाग उत्सव का यह रंगारंग कार्यक्रम सामाजिक समरसता, संस्कृति और भाईचारे का सुंदर प्रतीक बनकर सभी के हृदय में विशेष स्थान बना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!