Uncategorized

परशुराम सर्किल पर अवैध कब्जों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ उठी आवाज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित जयपुर के सबसे बड़े परशुराम सर्किल पर अवैध कब्जों और असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। अध्यक्ष अजीत जोशी ने बताया कि सर्किल के दोनों ओर कई वर्षों से अवैध अतिक्रमण बना कर रखा है। चारों तरफ लोहे की रेलिंग लगी होने के बावजूद कुछ लोग ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर मदिरा सेवन करते हैं तथा कचरा फेंकते हैं, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और धार्मिक गरिमा प्रभावित हो रही है। यह स्थल मेन सीकर रोड पर अलका सिनेमा हॉल के सामने स्थित होने के कारण अत्यंत व्यस्त क्षेत्र में आता है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके, संबंधित विभागों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में पूर्व में जयपुर नगर निगम तथा जयपुर विकास प्राधिकरण को शिकायत दी जा चुकी है। आज इसी विषय को लेकर बालमुकुंद आचार्य (हवा महल विधायक) को भी ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में विप्र सेना जयपुर के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा सहित रविकांत गौड़, रवि शर्मा, अजय कुमार शर्मा, लोकेश तिवारी, मनोज, गौरव शर्मा एवं अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि सर्किल के आसपास से अवैध कब्जे हटाए जाएं, नियमित निगरानी की व्यवस्था हो तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की गरिमा और स्वच्छता बनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!