Uncategorized

जिला अभिभाषक संस्था ने रेवेन्यू सम्बन्धी मामलो की सुनवाई के लिए गठित कमिटी का किया स्वागत| कलेक्ट्री परिसर मे अधिवक्ताओ की समस्याओ का होगा त्वरित निदान

 

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह-सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली ने जिला अभिभाषक संस्था द्वारा गठित कमिटी का कलेक्ट्री परिसर स्थित बार रूम मे स्वागत किया गया|

रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर ने बताया कि रेवेन्यू सम्बन्धी मामलो व कलेक्ट्री परिसर मे अधिवक्ताओ की समस्याओ के निराकरण के लिए नव गठित कार्यकारिणी का जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ व कार्यकारिणी द्वारा रणवीर सिंह राणावत, मांगी लाल सेन, सुरेशचंद्र सुवालका, जगदीशचंद्र दाधीच, भेरू लाल वैष्णव, ज्योति जागेटिया, सूर्यप्रकाश सरगरा का तिलक लगाकर व माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया| रेवेन्यू महासचिव बुनकर ने बताया कि नव गठित कार्यकारिणी की बैठक भी आहूत कि गई जिसमे कलेक्ट्री परिसर मे अधिवक्ताओ को आ रही समस्याओ के बारे मे मंथन किया गया| अधिवक्ताओ ने पानी की समस्या, सफाई व्यवस्था, बार रूम का रंग रोगन, अधिवक्ताओ के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, प्रशासनिक अधिकारियो व अधिवक्ताओ मे समन्वय के बारे मे नव गठित कार्यकारिणी को अवगत करवाया जिस पर कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओ की समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया|
बैठक के दौरान पीरू सिंह गौड़, अनिल पारीक, सरिता स्वर्णकार,आरती कुमावत, भूपेंद्र सिंह चारण, नवीन चेचाणी, अनुराग आडोत, कन्हैयालाल सेन, निक्कीबाला अरोड़ा, जसपाल सिंह भाटी, सुरेश व्यास, मुकेश मारू, हंसराज यादव, दीपक खूबवानी, श्रीनाथ पाराशर, उदयसिंह चारण, दुदाराम कुमावत, श्रवण सेन, मनोहर लालवानी, अनुभव पाराशर, विकास जायसवाल, नीरज चौहान सहित कई अधिवक्तागण मौजूद थे|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!