Uncategorized

जिला अभिभाषक संस्था का शपथ ग्रहण समारोह व जिला न्यायालय के लिए आवंटित भूमि का भूमि पूजन कल

 

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व सरकार द्वारा आवंटित 62 बीघा भूमि का भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 5/4/2026 को सुबह 10:15 बजे नव भूमि सांगानेर, तस्वारिया मे आयोजित होगा| इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मे माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव कुमार शर्मा, राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी, ⁠न्यायाधिपति डॉ. श्री पुष्पेंद्र सिंह भाटी, न्यायाधिपति श्री विनीत माथुर, ⁠⁠न्यायाधिपति श्री फरजन्द अली, न्यायाधिपति श्री प्रवीर भटनागर एवं जिला एवं सैशन न्यायाधीश अभय जैन एवं जिले के समस्त न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट व समेत प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे| सर्वप्रथम नव आवंटित भूमि का भूमि पूजन उनके पश्चात जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की 2026 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह जी राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सहसचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई जाएगी| वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा पंकज पंचोली, राघवेंद्र नाथ व्यास, ओम प्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा को मनोनीत सदस्य बनाया गया है||
वर्तमान में जिला एवं सेशन न्यायालय जिस परिसर में संचालित है वह 1948 से है इस न्यायालय के प्रथम जिला एवं सेशन न्यायाधीश हीरा लाल करनपुरिया थे इसके बाद अब तक 51 जिला एवं सैशन न्यायाधीश रह चुके है एवं वर्तमान मे 52 वें जिला एवं सैशन न्यायाधीश अभय जैन है| ब्रिटिशकाल मे न्यायालय जूनावास मे संचालित होता था| वर्तमान मे न्यायालय परिसर मे 20 कोर्ट संचालित है और परिसर मे स्थान की कमी होने से लगभग 11 कोर्ट न्यायालय परिसर से बाहर संचालित है| इसी कारण न्यायालय परिसर मे स्थान की कमी होने के कारण पूर्व कार्यकारिणी के प्रयासों से 62 बीघा भूमि आवंटित हुई है| वर्तमान मे नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा नव आवंटित भूमि का भूमि पूजन किया जा रहा है और न्यायालय परिसर का विकास वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किया जायेगा|
अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गई है| इस आयोजन मे जिला न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्तागण, न्यायालय स्टॉफ शामिल होंगे|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!