राष्ट्र प्रेरणा के महान कवि माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर आयोजित कल्पकथा सम्मान समारोह अप्रैल २०२६ में देश भर के विद्वान साहित्यकार सम्मानित।

विजय रघुनाथराव डांगे को कल्प शिल्प विभूषण, अवधेश प्रसाद मिश्र को कल्प कवि कुल कलश, ज्योति प्यासी को कल्प सृजन भूषण पद्म सम्मान- कल्पकथा परिवार।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रेरणा के महान कवि, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर आयोजित अप्रैल २०२६ मासिक सम्मान समारोह में कल्पकथा परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया।
डॉ. गजेंद्र हरिहारनों दीप की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी प्रधान संपादक एवं संचालक राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका श्री रघुवंशमणि सिंह जी जमशेदपुर झारखंड के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
पवनेश मिश्र के संचालन के आयोजन में ज्योति प्यासी को साप्ताहिक आमंत्रण विशेष कल्प सृजन भूषण सम्मान, अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप को कल्प कवि कुल कलश सम्मान, विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र आदित्य को कल्प वैचारिक शिखर सम्मान, बाल प्रतिभाओं विशेष कल्प बाल सृजनकार सम्मान, भास्कर सिंह माणिक, कीर्ति त्यागी, डॉ मंजू शकुन खरे, डॉ नलिनी शर्मा कृष्णा, को कल्प संवाद कौशल सम्मान, जबकि विजय रघुनाथराव डांगे को समग्र विशेष कल्प शिल्प विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका के संस्थापक एवं संचालक श्री रघुवंशमणि सिंह ने कार्यक्रम अध्यक्ष छंद विशारद, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार, डॉ गजेंद्र हरिहरनो दीप जी की साधना और साहित्य सेवा की चर्चा करते हुए कल्पकथा साहित्य संस्था के कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं हर तरह से सहयोग देने की वचनबद्धता प्रकट की।
अंत में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा देश प्रेम की भाव धारा को समर्पित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के १५०वैं स्मरणोत्सव वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्देमातरम गायन हुआ।




