Uncategorized

कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ शिक्षिका व लेखिका को मिला “ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026”

 

रविवार 5th अप्रैल, 2026 को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन बच्चों को समर्पित “अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026” समारोह का आयोजन सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा – जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया। जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
समारोह में कोटद्वार, उत्तराखंड से कवियत्री, शिक्षिका व लेखिका श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’ व शिक्षिका डॉ. सुनीता डंडरियाल शिक्षिका को “ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया । भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर, निदेशक डॉ. निशा माथुर, प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी – श्री अशोक माहेश्वरी जयपुर और एडवोकेट श्री राजीव कुमार रंजन, नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया। इस समारोह में पूरे देश भर से कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। श्रीमती लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी को यह सम्मान शिक्षा में नवाचार करने एवम हिंदी भाषा में लेखन और हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए दिया गया है। भव्या फाउंडेशन ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!