Uncategorized

दांगी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

 

जयपुर। 5 अप्रेल 2026 अखिल भारतीय दांगी समाज संघ, जयपुर की ओर से एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव मनोज कुमार (विपिन), कोषाध्यक्ष शिवनारायण सिंह सहित समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मीडिया प्रभारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक रहा। समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते हैं। अंत में सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!