विद्याधर नगर में कांग्रेस का संगठन विस्तार कार्यक्रम, युवाओं की रही बड़ी भागीदारी– सतीश झिंगाणीया के नेतृत्व में वार्ड 17 में हुआ भव्य आयोजन

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 17 में आज कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झोटवाड़ा के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष सतीश झिंगाणीया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह शेखावत, झोटवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्रपाल जादौन, विधानसभा प्रभारी रामकरण गुलेरिया तथा विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया




