राब्ता मंच की अखंड ज्योत: माता के अखंड पाठ का भव्य आयोजन

जयपुर। 22 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक हर शाम 8 बजे राब्ता मंच पर अखंड ज्योत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माता के अखंड ज्योत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
23 सितंबर के कार्यक्रम में संचालन कामेश्वर सिंह ‘कामेश’ ने किया, जबकि सरस्वती वंदना सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के रूप में सीमा पाण्डेय ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में गोपाल सिन्हा, सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’, किरण यादव, गोपाल शर्मा, सीमा सिन्हा, अशोक मिश्र और शिवम झा ‘कबीर’ भी उपस्थित थे। शिवम झा ‘कबीर’ संस्थान के संस्थापक हैं और अपनी नेकदिली के लिए जाने जाते हैं।
राब्ता के मुख्य सदस्यों में रिक्की, सोनिया, अजय, मौसमी, राधिका, आलोक, ऋतु, नलिनी, बिंदू और आशुतोष आदि प्रमुख हैं। शिवम झा की कड़ी मेहनत से राब्ता न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहा है। यह आयोजन हर साल की तरह धूमधाम से मनाया जा रहा है।
सुनिता त्रिपाठी’अजय
जयपुर राजस्थान




