Uncategorized

बेजुबान पक्षियों के लिए वितरित किए 121 परिंडे

जयपुर। सूरज के तीखे तेवर से प्रचंड हुई गर्मी से बेजुबान पक्षियों को साफ और ठंडा पानी पिलाने के लिए गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के तत्वावधान में समजसेवियों के सहयोग से मुरलीपुरा के विकास नगर स्थित राधा कृष्ण शिव मंदिर में 121 परिंडों का वितरण किया गया। प्रारंभ में मनु महाराज और उमाशंकर खंडेलवाल ने गायत्री यज्ञ करवाया। समाजसेवी विरेन्द्र शर्मा और गौड़ विप्र समाज जयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा के विशेष सहयोग से मंदिर में आए श्रद्धालुओं को लोहे के तार बंधे परिंडे उपलब्ध कराए गए। विकास नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष भगवान राम चौधरी, विक्रम सिंह राठौड़ एवं राजेंद्र अग्रवाल, शिव मूंदड़ा, शिव कुमार, रवि लाठ, बनवारी लाल अग्रवाल, विद्याधर शर्मा, जलेश्वर सिंह, पवन तिवारी, बंशीधर चौधरी, सज्जन सिंह, राजेश माहेश्वरी, रामस्वरूप लखेरा, श्याम सैनी, तरुण कुमावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!