उत्तर प्रदेश–बिहार संयुक्त समाज का लिट्टी-चोखा कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न
जयपुर। उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज के तत्वावधान में पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा का आयोजन अत्यंत आनंदपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और आपसी सहयोग से आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य केके तिवारी, जसवंत सिन्हा, विद्याधर दुबे, उमेश पांडे, अशोक पांडे, रमाशंकर सिंह, अरविंद शर्मा, विजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजेश झा, मुन्ना गुप्ता, बजरंग सिंह, कैलाश सिंह, रामेश्वर सैनी, जयराम वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं गीता शर्मा, ललिता भोला, राजकुमारी, रेखा देवी, पूजा कुशवाहा सहित समस्त महिला मातृशक्ति एवं समाज के सदस्यों ने प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक स्वाद से सभी ने लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। वास्तुकार योगेश्वर सिंह व जे.पी. शर्मा ने हारमोनियम पर मधुर प्रस्तुति दी, वहीं अशोक पांडे ने ढोलक पर संगत देकर सुर और ताल से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
समापन पर समाज के लोगों ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द को मजबूत करने वाला बताया।




