आगरा में भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 29 अप्रैल को

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24 , जिला ब्यूरो चीफ
आगरा। रामनगर, खंदौली क्षेत्र में भगवान परशुराम शोभायात्रा के भव्य आयोजन को लेकर 29 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप स्थित आनंद शर्मा के प्रतिष्ठान जेएसआर फार्म हाउस पर संपन्न होगी।
बैठक में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग शोभायात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। आयोजकों की ओर से समस्त ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार रखें, ताकि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर विनोद शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, दीपक शर्मा, सुशील उपाध्याय, आनंद कुमार शर्मा, विपिन, पवन पंडित, पवन शर्मा, अजय श्रोत्रिय सहित शोभायात्रा समिति के अन्य सदस्य और सहयोगी भी उपस्थित रहेंगे। समाज के वरिष्ठजनों की भागीदारी से आयोजन को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
आयोजकों ने विश्वास जताया है कि सभी के सहयोग और सहभागिता से भगवान परशुराम शोभायात्रा ऐतिहासिक एवं आकर्षक बनेगी।




