हिन्दी महोत्सव दतिया में जगत नारायण शर्मा कल्पकथा परिवार द्वारा सम्मानित

हिन्दी महोत्सव एवं अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित साहित्यिक समारोह में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वान जगत नारायण शर्मा वरिष्ठ पत्रकार आजीवन संरक्षक आदित्य संस्कृति त्रैमासिक पत्रिका, भानु शर्मा वरिष्ठ पत्रकार ए बी पी न्यूज, अभिषेक मिश्रा ‘अभी’ वरिष्ठ साहित्यकार एवं संयोजक हिन्दी महोत्सव, उदीयमान साहित्यकार डॉ मंजू शकुन खरे दतिया मप्र को अंगवस्त्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जगत नारायण शर्मा जी के जन्म दिवस पर हिन्दी भाषा और साहित्य को समर्पित इस विशेष कार्यक्रम में संस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए दीदी राधा श्री शर्मा ने हिन्दी भाषा के सम्मान के लिए किए जा रहे सभी व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित कवियों एवं साहित्यकारों को समर्पित विशेष काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया।
श्रीमती ज्योति राघव सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह में कलाकार एवं अभिनेता संजय मेहता, पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश नरोत्तम मिश्रा, अंशु भदौरिया सहित अनेक साहित्यकार, कवि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। हिन्दी महोत्सव एवं अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में कल्पकथा साहित्य संस्था की सहभागिता ने संस्था की साहित्यिक गतिविधियों और हिन्दी भाषा के प्रति उसके समर्पण को व्यापक मंच प्रदान किया।




