Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

नशे को ना क्रिकेट को हां । तरुण भंडारी

समालखा (सुरेश निरंकारी) युवाओं को नशा करना है तो वह खेलों का नशा करें क्योंकि खेलों का नशा युवाओं को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का काम करता है । जिससे समाज और राष्ट्र में उनका और उनके परिवार का नाम रोशन होता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने गढ़ी छाजू गांव में आयोजित की जा रही नमो क्रिकेट लीग के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहीं। विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई है । विधायक मनमोहन भड़ाना के द्वारा बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए जो टीम फर्स्ट आएगी उसे एक लाख रुपए और जो सेकंड आएगी उसे 51 हजार रुपए दिए जाएंगे । सोमवार को विधायक के प्रतिनिधि विजय शेखर व शारिक भी गांव गढ़ी छाजू के कार्यक्रम में मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!