Uncategorized

गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट का ‘दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव’ भव्यता के साथ संपन्न, 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण की अन्नकूट प्रसादी

 

जयपुर (मुरलीपुरा)। गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में रविवार को मुरलीपुरा स्थिति ‘श्याम वाटिका’ मैरिज गार्डन में ‘दीपावली स्नेह मिलन, अग्रज सम्मान समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक और सामाजिक महोत्सव में गायत्री परिवार के करीब 1500 श्रद्धालुओं और परिजनों ने भाग लेकर अन्नकूट महाप्रसादी ग्रहण की।

*अग्रज सम्मान और सेवा कार्यों का साझाकरण*

समारोह में स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र शर्मा, पिंकी विजय शर्मा, मोहन कुमावत, देवेंद्र निठारवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी नगेन्द्र वशिष्ठ, लोकचंद हरिरामानी ,संतोष, कैलाश अग्रवाल, बाबूलाल सैनी एवं कमलेश यादव तथा अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजित ‘अग्रज सम्मान समारोह’ के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों की जानकारी दी, जिससे युवा पीढ़ी और उपस्थित जनसमूह को समाज सेवा की प्रेरणा मिली।

*भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन*

ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रतिनिधि जुगल किशोर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भगवान की वंदना और गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात कलाकारों और परिजनों द्वारा प्रस्तुत मधुर गायन, संगीत और नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।

*गौ-उत्पाद और नशा मुक्ति स्टाल रही विशेष आकर्षण*

इस महोत्सव में सामाजिक जागरूकता और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टाल भी लगाई गईं। आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक गौ अनुसंधान केंद्र, मुंडोता की ओर से पंचगव्य और गौ-उत्पादों की स्टाल लगाई गई, जिसकी सभी आगंतुकों ने सराहना की। इसके साथ ही समाज को व्यसन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति स्टाल भी लगाई गई, जहां लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।अंत में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!