जयपुर स्थापना दिवस के 299वें समारोह को लेकर ढूँढाड़ परिषद ने किया आमंत्रण
अनुराधा शर्मा की रिपोर्ट
जयपुर। ढूँढाड़ परिषद की ओर से जयपुर के 299वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 17 एवं 18 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के अजय विजयवर्गीय एवं ढूँढाड़ परिषद के संरक्षक अशोक पांडेय ने जयपुर स्थापना दिवस के महत्व और आयोजनों की जानकारी देते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
इस दौरान ढूँढाड़ परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विजय पाल कुमावत, शहर उपाध्यक्ष राजकुलदीप सिंह एवं मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक रोहित अजमेरा ने भी जयपुरवासियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 78 के पार्षद श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ढूँढाड़ परिषद की ओर से उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्य आत्माराम खड़िया, प्रवीण बड़ाया, देवांशु एवं अनुराधा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि जयपुर की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोना हम सभी का दायित्व है। जयपुर स्थापना दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी शहरवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
पधारो म्हारे जयपुर!
जय ढूँढाड़! जय जयपुर!




