Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस पर महिला उद्यमी मेले का आयोजन, महिलाओं ने प्रदर्शित किए हस्तकला व गृह निर्मित उत्पाद

 

जयपुर, 19 नवंबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर नंद घर के माध्यम से वेदांता एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से समहिता कलेक्टिव गुड फाउंडेशन तथा आसरा फाउंडेशन जयपुर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट तेजस्वी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोराबीसल में महिला उद्यमी मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच श्री बाबूलाल बुनकर तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सचिव श्री सतवीर सिंह राठौड़ एवं सुनीता बुनकर उपस्थित रहे। सरपंच श्री बुनकर ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत महिला उद्यमियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। पंचायत की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में महिला उद्यमियों ज्योति, उर्मिला, मंजू, सुशीला, अनीता एवं नीलम ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए और अपने हुनर एवं उद्यमिता का प्रदर्शन किया। आसरा फाउंडेशन जयपुर की सचिव श्रीमती मंगला शर्मा ने बताया प्रोजेक्ट तेजस्वी का उद्देश्यों महिलाओं को उद्यमिता के माध्यम से पहचान, बाजार के अवसर एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए महिलाओं के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का भी आयोजन किया गया। आसरा फाउंडेशन जयपुर की ओर से हेमंत, ममता एवं मंजू तथा राजीविका की ओर से ऋतु , मंजू व आगनवाड़ी से आशा, सुनीता, रोशन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!