हर्षिता डावर ने स्लम बच्चों संग मनाया बेटी का जन्मदिन, राष्ट्रीय नारी सम्मान पत्र से हुईं सम्मानित

माया सैनी। नज़र इंडिया 24
जयपुर। सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट में मिशन एक चैरिटी की एसोसिएट मेम्बर हर्षिता डावर विशेष अवसर पर पहुँचीं। उन्होंने अपनी बेटी भूमिका का जन्मदिन स्लम एरिया के बच्चों के बीच मनाकर समाजसेवा और मानवता का अनुपम संदेश दिया। बच्चों के साथ खेलकूद, हंसी-खुशी और केक कटिंग के माध्यम से यह जन्मदिन अविस्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम के दौरान हर्षिता डावर को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय नारी सम्मान पत्र, डोनेशन सर्टिफिकेट, सुरीत क्लब का कैलेंडर तथा एसोसिएट मेम्बर्स ट्रस्ट का सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में उनकी बेटी भूमिका और वेद बंसल को भी सभी सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और खुशी का संचार होता है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।



