Uncategorized

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है -स्वामी बालमुकुंद आचार्य

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हाथोज में 75 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा-:

अमर सिंह धाकड़। नज़र इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर—हाथोज के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आज से शुरू हो रही संस्कृत शिक्षा विभाग जयपुर की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छात्र वर्ग जयपुर प्रथम(14 वर्ष आयु तक ) में जयपुर संभाग प्रथम के लगभग 75 टीमों में आए करीब 360 खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे | प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर तक आयोजित होगी |
उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ( हाथोज धाम विधायक हवामहल ) , विशिष्ठ अतिथि गोपाल लाल जाट, (संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी जयपुर ) ,राम सहाय मीणा (विभागीय अधिकारी) , दुर्गाप्रसाद शर्मा (उपनिरीक्षक,), रिछपाल सिंह (मुख्य निर्णायक), अध्यक्षता श्रवणी देवी (प्रशासक ग्राम पंचायत हाथोज केन्द्र) रहे ।
स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त कर परेड की सलामी ली | कार्यक्रम में मुकेश शर्मा (पंचायत समिति सदस्य), रामप्रकाश पिपलोदा (पूर्व प्रधान झोटवाड़ा ) ,गिर्राज जोशी (पूर्व जिला परिषद सदस्य ) , रमेश वशिष्ठ ,हरिनारायण जाट, अर्जुन सारण, भेरु पीपलोदा , गिर्राज शर्मा ,अनुराग शर्मा ,इंद्र जांगिड़, विजयलक्ष्मी कुमावत, स्नेह सुमन, मुकेश शर्मा, अर्जुन सारण, प्रभु पिपलोदा, हरिनारायण पिपलोदा, रामेश्वर खोखर, आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे |

Oplus_131072

संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से डॉ हेमंत चतुर्वेदी ,अशोक शर्मा, मुकेश मीणा, देवेंद्र चतुर्वेदी , लक्ष्मीनारायण , ओम प्रकाश, रामेश्वर खोखर, उपस्थित रहे |
स्वामी बालमुकुंदाचार्य जी महाराज ने श्री बालाजी जनकल्याण ट्रस्ट हाथोज धाम की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए ट्रैक सूट एवं स्पोर्ट्स शूज उपलब्ध कराने की घोषणा की गई |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!