Uncategorized

असली धनवान – सपना बबेले स्वरा

 

एक दिन गाँव में भयंकर आँधी आई। धनवान का आलीशान मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उसके खेतों की फसल भी बर्बाद हो गई। वह बहुत परेशान हुआ।
उसी समय गरीब किसान उसके पास पहुँचा और बोला, “मित्र चिंता मत करो, मेरा घर तुम्हारा घर है। जब तक तुम्हारी व्यवस्था नहीं हो जाती, तुम मेरे साथ रहना।”
धनवान की आँखें भर आईं। उसने पूछा, “तुम्हारे पास तो खुद बहुत कम है, फिर भी तुम मेरी मदद कर रहे हो?”
किसान मुस्कराकर बोला, “धन से घर बड़ा होता है, लेकिन प्रेम और सहयोग से जीवन बड़ा होता है।”
उस दिन धनवान को समझ आया कि जिसे वह गरीब समझता था, वास्तव में वही सबसे अमीर था।
शिक्षा: मनुष्य की वास्तविक संपत्ति उसका धन नहीं, बल्कि उसका मानवीय व्यवहार, दया और दूसरों के प्रति संवेदना है।
संदेश: दूसरों के दुख में काम आने वाला व्यक्ति ही सच्चा धनवान है।

सपना बबेले स्वरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!