Uncategorized

गर्भवती महिलाएँ और बच्चे परेशान, वार्ड 28 में कब खुलेगा आंगनबाड़ी कार्यालय, समिति ने की मांग

 

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 28 में आज तक आंगनबाड़ी कार्यालय की स्थापना नहीं हो पाई है। यह स्थिति वार्डवासियों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को दूसरे वार्डों में चक्कर लगाने पड़ते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। एक महिला ने बताया कि टीकाकरण के लिए हमें दूसरे वार्ड में जाना पड़ता है। छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद कठिन काम है। वहीं एक अन्य निवासी ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि यह सुविधा हर वार्ड में होना अनिवार्य है। श्री रामपुरी चंदाबाड़ी विकास समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह तंवर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यालय का अभाव वार्ड 28 के निवासियों के साथ नाइंसाफी है। यह सुविधा हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण महिलाएं और बच्चे परेशान हो रहे हैं। हम जल्द से जल्द इसका समाधान चाहते हैं।”
क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर टीकाकरण और पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ न मिलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से वार्ड 28 में तुरंत आंगनबाड़ी कार्यालय खोलने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!