समाज सेवा की अनूठी मिसाल : स्व. श्रीमती कलावती देवी की पुण्य स्मृति में सुपुत्र सुरेश कुमार शर्मा ने परशुराम भवन निर्माण हेतु दिए ₹51,000
कोटा/रामपुरा (पाटन)।
स्व. श्रीमती कलावती देवी, धर्मपत्नी स्व. श्री गिरधारी लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र सुरेश कुमार शर्मा (निवासी रामपुरा, हाल निवासी कोटा, फर्म – दिल्ली हरियाणा रोडलाइंस) ने समाजहित में एक सराहनीय कदम उठाते हुए परशुराम भवन निर्माण हेतु ₹51,000 की राशि प्रदान की है। यह योगदान न केवल समाज सेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है, बल्कि स्व. माता-पिता की शिक्षाओं और संस्कारों की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है। समाजजनों ने इस पुनीत कार्य के लिए सुरेश कुमार शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक योगदान से समाज की नींव और मजबूत होती है।समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभाशीष देते हुए कहा कि भगवान परशुराम की कृपा उनके पूरे परिवार पर सदा बनी रहे। इस अवसर पर लोगों ने सुरेश कुमार शर्मा की समाज के प्रति आस्था और समर्पण को एक अनुकरणीय उदाहरण बताया और विश्वास जताया कि इस प्रकार के दान और सहयोग से सामुदायिक विकास को नई दिशा मिलेगी।




