भीलवाड़ा में मिठाई की दुकानों पर छापे 1500 किलो मावा कराया नष्ट,200 लाल मिर्ची सीज

अमन ठठेरा ब्यूरो चीफ नजर इंडिया 24
भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के खाद्य सुरक्षा एवंऔषधि नियंत्रण विभाग द्वारा त्यौहारी सीजन को लेकर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज भीलवाड़ा जिले में कई मिठाई की दुकानों और अन्य दुकानों पर छापे डालकर 1500 किलो खराब मावा नष्ट कराया तथा 200 किलो लाल मिर्ची पाउडर को सीज किया ।मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया की अभियान के तहत जयपुर से आए केंद्रीय दल ने भीलवाड़ा जिले में कुल 10 खाद्य नमूने लिए। आज मैसर्स स्वीट कॉर्नर से डायमंड केक का एक नमूना लिया गया मैसर्स सीताराम मसाला भीलवाड़ा से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना लेकर 200 किलो लाल मिर्च को सीज किया एवं मैसर्स चारभुजा मिष्ठान भंडार भीलवाड़ा से काजू कतली व गुलाब जामुन के दो नमूने लिए तथा मैसर्स चारभुजा मावा भंडार से हलवा कृष्णा ब्रांड का एक नमूना लिया गया।
सीएमएचओ डॉक्टर शर्मा ने बताया कि इसके अलावा मैसर्स भोजा फूड प्रोडक्ट बॉडी तहसील रायपुर से मावे का नमूना लेकर 400 किलो मावा नष्ट कराया तथा मैसर्स भाग्यलक्ष्मी मावा भंडार जालमपुरा तहसील अंटाली से मावे का नमूना लेकर 700 किलो मावा नष्ट कराया गया और मैसर्स चारभुजा मावा भंडार 67 ए रमा विहार सुखाडिया सर्किल भीलवाड़ा से मावा,स्कीम्ड मिल्क घी एवं मिल्क केक का नमूना लेकर 350 किलो मावा नष्ट कराया गया। मौके पर मैसर्स चारभुजा मावा भंडार राम विहार सुखाड़िया सर्किल भीलवाड़ा का खाद्य अनुज्ञा पत्र भी नहीं पाया गया । कुछ फार्म पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी एवं खाद्य अनुत्रा पत्र बनाने तक कार्य न करने हेतु फार्म मालिक को पाबंद किया गया ।




