श्रीरामपुरी चंदाबाड़ी, निवारू रोड झोटवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन संपन्न
जयपुर। श्री रामपुरी चंदाबाड़ी स्थित निवारू रोड पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात कॉलोनी की मातृशक्ति ने श्रद्धाभाव के साथ होली पूजन किया, जो देर रात तक चलता रहा। डीजे की धुन पर लोगों ने नाच कूद कर खुशी की इजहार किया
रात्रि लगभग 2 बजे समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह तंवर द्वारा विधिपूर्वक होलिका दहन किया गया। इस पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विष्णु टांक ने सभी आगंतुकों का गुलाल का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रेम धवन परासर, कैलाश शर्मा, रणवीर सिंह (बीएलओ), कैलाश गुप्ता, जे.पी. गुप्ता, मनीष अग्रवाल, आलोक अवस्थी मूलचंद शर्मा, हितेंद्र शर्मा, विजय अग्रवाल सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, वहीं मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



