करवाचौथ कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया उत्साह और एकता का रंग, इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल के नेतृत्व में हुआ आयोजन

जयपुर।इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा करवाचौथ के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सशक्तिकरण और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जो महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की और एक-दूसरे को सौभाग्य व मंगलकामनाएं दीं।
इस मौके पर सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में माया सैनी को प्रथम स्थान, संगीता हितेश राव को द्वितीय और दीपिका राठौड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, कटवॉक प्रतियोगिता की विजेता मीनू सिंह रहीं। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान कई आकर्षक उपहार जीते और खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ममता शर्मा और आरती भूदरानी उपस्थित रहीं। दोनों ने महिलाओं के आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में नारी शक्ति और पारिवारिक सौहार्द को नई दिशा मिलती है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सौंदर्य का संगम देखने को मिला जो करवाचौथ की पारंपरिक भावना को आधुनिक नारी की नई सोच से जोड़ता है।



