Uncategorized

अरुण शर्मा लक्की हिन्दुस्तानी बने अमैच्योर जीत कुनो डो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष

 

नई दिल्ली। जीत कुनो डो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अमैच्योर जीत कुनो डो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में एक भव्य नियुक्ति समारोह एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। खेल, समाज और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अरुण शर्मा, जिन्हें लोकप्रिय रूप से लक्की हिन्दुस्तानी के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वार्षिक आम सभा में राष्ट्रीय महासचिव विकास गिहरा के नेतृत्व एवं चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। फेडरेशन पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि अरुण शर्मा लक्की हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में युवाओं को खेलों से जोड़ने, मार्शल आर्ट्स एवं भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए योजनाबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद अरुण शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा दिल्ली सरकार की खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि फेडरेशन इन योजनाओं की जानकारी हर खिलाड़ी तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने भारतीय पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने एवं उन्हें सरकारी अनुदान की श्रेणी में शामिल कराने के प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।उल्लेखनीय है कि अरुण शर्मा लक्की हिन्दुस्तानी लंबे समय से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से राष्ट्र एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को खेल जगत में सकारात्मक और दूरगामी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह के दौरान पंजाबी सभा के चेयरमैन नरेन्द्र मेहता (पप्पी) एवं प्रधान प्रवीण मदान के नेतृत्व में सभा के सदस्यों ने अरुण शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंडित भोलानाथ शुक्ला, पवन सचदेवा, अश्वनी मल्होत्रा, विवेक गौर, दीपक भारद्वाज, सागर माथुर, चिरायु सिंह त्रेहन, मधु दास, अंजू तोमर, सतीश शर्मा, जगदीश ठेकेदार, विपुल खण्डेलवाल, विक्रम कपूर, दीपक झा, मीनू सागर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
अंत में सभी ने अरुण शर्मा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास की शुभकामनाएँ व्यक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!