Uncategorized

घुमन्तु जाति बस्ती में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, स्वच्छता व नशा मुक्ति का संदेश

 

 

जयपुर। जगतपुरा महल रोड स्थित अक्षय पात्र के सामने स्थित घुमन्तु जाति बस्ती में रविवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।आचार्य पीठ से रेनू भट्ट ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वच्छता, शिक्षा और नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से तन-मन प्रफुल्लित रहता है। घुमन्तु समाज को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर बच्चों की शिक्षा और श्रेष्ठ कार्यों में संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।
यज्ञ का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ एकाग्र भाव से आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में वेदमाता गायत्री, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन किया गया। इससे पूर्व घुमन्तु जाति समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। घुमन्तु जाति कार्य के महानगर संयोजक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर निकली।कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि घुमन्तु जाति बस्ती की महिलाओं ने गाजे-बाजे व डीजे के साथ नाचते-गाते हुए कलश यात्रा निकाली, जो पूरे बस्ती क्षेत्र में भ्रमण करती हुई यज्ञ स्थल तक पहुँची। इस अवसर पर घुमन्तु कार्य के मालवीय भाग के संयोजक किशन बंशीवाल ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन यादव एवं विशिष्ट अतिथि आशीष शर्मा रहे। साथ ही धर्म-आस्था से जुड़ीं डॉ. अलका गौड़, गालव भाग के संयोजक ओम श्रीमाल, अभिषेक शर्मा, गोविंद चोटिया, महेंद्र ज्योतिषी, श्रीराम दाधीच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया तथा प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!