भोलानाथ साहित्य अकादमी की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न, जन्मदिवस पर गूंजे बधाई गीत

जयपुर, 10 फरवरी 2026। भोलानाथ साहित्य अकादमी द्वारा दिनांक 10-02-2026 को वरिष्ठ पत्रकार जे पी शर्मा व कवियित्री उर्मिला पाण्डेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अकादमी की संस्थापिका कवयित्री ललिता भोला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जे पी शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) की कवयित्री उर्मिला पाण्डेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ रामसेवक गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात अनुराधा माथुर ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावमय बना दिया। सरोज चंद्रा ने मधुर लोरी गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों अतिथियों के जन्मदिवस के अवसर पर हारमोनियम और ढोलक की थाप के साथ कवि एवं कवयित्रियों ने बधाई गीत प्रस्तुत कर शुभकामनाएं अर्पित कीं। गोष्ठी में हास्य, विरह, श्रृंगार, ओज सहित नौ रसों से ओत-प्रोत काव्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि जे पी शर्मा ने राधा रानी का भजन सुनाकर पूरे मंच को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में ललिता भोला, सत्यरूपा तिवारी, सरोज चंद्रा पालीवाल, रामसेवक गुप्ता, वीनेश सिंह (एटा, उत्तर प्रदेश), पूर्णिमा मंडल, संगीता झा, अनुराधा माथुर, लुकमान गौरी, शिशिर देशाई, उर्मिला पाण्डेय, रमा भाटी, शिवप्रसाद, रुचि रानी गुप्ता, नरेश उनियाल, राजश्री गौतम, महावीर शर्मा, पंकज एवं संतोष मिश्रा सोनी सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। अंत में मुख्य अतिथि जेपी शर्मा एवं अध्यक्ष ललिता भोला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




