Uncategorized

रोहिणी में सजी साहित्य की महफ़िल, अभिव्यक्ति संस्था की नवम काव्य गोष्ठी सम्पन्न

दिल्ली-एनसीआर के कवि-कवयित्रियों ने चार घंटे तक किया भावपूर्ण काव्य पाठ, त्रैमासिक गोष्ठियों की नई शुरुआत

दिल्ली। दिनांक 8 फरवरी 2026 को अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था (पंजाबी, हिंदी एवं उर्दू की साझा साहित्यिक संस्था) की नवम काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्था की अध्यक्षा मधु मधुबाला लबाना के निवास स्थान बी-2/8, द्वितीय तल, सेक्टर-11, रोहिणी, दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था विगत दस वर्षों से वर्ष में दो भव्य साहित्यिक आयोजन निरंतर करती आ रही है। कुछ समय से संस्था द्वारा मासिक गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया, किंतु नवम गोष्ठी के पश्चात अब केवल त्रैमासिक काव्य गोष्ठियों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। गोष्ठी का शुभारंभ अध्यक्षा मधु मधुबाला द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। नवम काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर पी.ए. नकवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रजीत सुकुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शायर फरीद अहमद फरीद एवं मनोज कामदेव शामिल रहे।दिल्ली-एनसीआर से पधारे लगभग 26 कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी सशक्त रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी का सफल संचालन कवयित्री राजरानी भल्ला एवं शायर-कवयित्री मधु लबाना ने संयुक्त रूप से प्रभावशाली ढंग से किया। दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुई यह काव्य गोष्ठी शाम 6 बजे तक लगभग चार घंटे चली। गोष्ठी में काव्य पाठ करने वाले कवि-कवयित्रियों में संगीता चौहान सदफ़, पी.ए. नकवी, आरती वर्मा, सीमा पटेल, पवन मल्होत्रा, कंचन वार्ष्णेय ‘कशिश’, फरीद अहमद फरीद, कृष्णा शर्मा ‘दामिनी’, गोल्डी गीतकार ‘ग़ज़ब’, राजरानी भल्ला, संजय कुमार गिरि, अमित गुप्ता, सानिध्य गुप्ता, दीपा गुप्ता, रजनीश गोयल, अंजू अग्रवाल ‘उत्साही’, इब्राहिम अल्वी, इंद्रजीत सुकुमार, मनोज कामदेव, गुलबहार, राजीव तनेजा, डॉ. रंजना अग्रवाल, शशि स्वरूप पाराशर, मोनिका शर्मा एवं चरणजीत सिंह शामिल रहे। सभी कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से साहित्यिक वातावरण को जीवंत बना दिया। अध्यक्षा मधु मधुबाला की स्नेहिल और प्रभावशाली मेजबानी ने गोष्ठी को भव्यता प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!