Uncategorized

श्री राम हमारी रग रग और इस देश की मिट्टी के कण कण में बसे हैं जो राम के ना हुए वो देश छोड़ जा सकते हैं – विश्व सनातन संघ

 

डॉ राकेश वशिष्ठ। नजऱ इंडिया 24

जयपुर। अभी हाल ही मैं उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुंबई में ‘जय श्री राम’ का नारा नहीं चलेगा, बल्कि यहां केवल ‘जय महाराष्ट्र’ का नारा ही चलेगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। राउत के इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) समर्थकों का कहना है कि यह बयान महाराष्ट्र की अस्मिता और मराठी पहचान से जुड़ा हुआ है। बयान ने एक बार फिर भाषा, पहचान और राजनीति को लेकर बहस छेड़ दी है। इसे लेकर विश्व सनातन संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिव सेना उद्धव गुट के संजय राउत के बयान की कड़ी निंदा की है केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बयान जारी करते हुए विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने कहा है हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारी रग रग मैं समाए हैं इस मिट्टी के कण कण में विराजमान हैं और जिनको जय श्री राम से आपत्ति है वो तुरंत देश छोड़ कर जा सकते हैं। गंदी राजनीति और संकीर्ण मानसिकता के चलते आप हमारे धर्म आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं कर सकते उद्धव ठाकरे तुरंत संजय राउत को पार्टी से निकाले और पूरे हिंदू समाज से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!