Uncategorized
समालखा धार्मिक आस्था को मिला सहयोग

लोकेश झा, समालखा
समालखा हलके के माननीय विधायक मनमोहन भड़ाना ने गोपाल मंदिर के विकास एवं सेवा कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। विधायक द्वारा दी गई इस सहायता से मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर गोपाल मंदिर सेवा परिवार के सदस्यों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग मंदिर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि विधायक जी समय-समय पर क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहे हैं।
गोपाल मंदिर सेवा परिवार के सभी सदस्यों तथा समालखा हलका वासियों की ओर से विधायक मनमोहन भड़ाना जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
रिपोर्ट: लोकेश झा, समालखा



