Uncategorized

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक प्रातः संकलन के संपादक डॉ. राठौड़ सुभाष चन्द्र बोस आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित

 

राजस्थान। राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र प्रातः संकलन के संपादक डॉ भैरु सिंह राठौड़ को अपने समाचार पत्र प्रातः संकलन के संपादकीय पेज पर प्रकाशित हकीकत काॅलम में प्रकाशित विभिन्न विषयों पर संदर्भित रचनाओं तथा संपादकीय पेज पर प्रकाशित खरी खरी काॅलम में देश को आजाद कराने में अपना सर्वोच्च योगदान देने वाले कई अनेक बेनाम वीर क्रांतिकारियों की जीवनी की अनवरत श्रृंखला प्रकाशित करने पर भारत सरकार के नीति आयोग से रजिस्ट्रर्ड ग्लोबल जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा सुभाषचन्द्र बोस आईकन अवार्ड से सम्मानित किया हैं। संपादक डॉ भैरु सिंह राठौड़ को यह अवार्ड संस्थान के फाउंडर एंड डायरेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रदान किया है।

इसके लिए संपादक डॉ राठौड़ ने संस्थान के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया हैं। गौरतलब हैं कि अभी हाल में कुछ दिनों पूर्व क्रांतिकारियों की जीवनी पर विशेष शोध करके अपने विभिन्न समाचार पत्रों में संपादकीय के माध्यम से अनवरत श्रृंखला प्रकाशित करने पर भारत सरकार के नीति आयोग से रजिस्ट्रर्ड सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डॉ भैरु सिंह राठौड़ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। राठौड़ वर्तमान में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा तीन राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों दैनिक प्रातः संकलन, दैनिक वक्त दर्शन व दैनिक मुंबई हलचल के राजस्थान संपादक हैं तथा राष्ट्रीय मासिक पत्रिका दूरदर्शी भाषा के राजस्थान स्टेट हैड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!