Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त डॉ. कंचन जैन को  ‘स्त्री शक्ति सम्मान 2026’ से किया सम्मानित, लोगों ने दी बधाई

 

अलीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली अलीगढ़ की प्रख्यात विदुषी डॉ. कंचन जैन को प्रतिष्ठित ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. जैन के सतत प्रयासों और उनकी सृजनात्मक प्रतिभा ने न केवल समाज को जागरूक किया है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक नया मार्ग भी प्रशस्त किया है।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने डॉ. कंचन जैन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत करने में उनका योगदान अद्वितीय है। समाज परिवर्तन की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए उन्हें यह डिजिटल ई-प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस गौरवमयी उपलब्धि पर शहर के प्रबुद्ध जनों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. जैन को मिला यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा का जीवंत प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!