भोलानाथ साहित्यिक संस्था का भव्य आयोजन: मातृशक्ति सम्मान के साथ सजी काव्य संध्या
कविताओं से भावविभोर हुआ जयपुर, मातृशक्ति सम्मान समारोह रहा आकर्षण का केंद्र

जयपुर। भोलानाथ साहित्यिक एवं समाजसेवी संस्था द्वारा अध्यक्षा ललिता भोला के सानिध्य में सिद्धि कर्ता विद्यालय परिसर में मातृशक्ति सम्मान समारोह एवं काव्य उत्सव अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन आगरा से पधारे कवि कुमार संजू सूर्यम ने प्रभावशाली ढंग से किया।
विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जे.पी. शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश-बिहार संयुक्त समाज संस्था के महामंत्री के.के. तिवारी, अध्यक्ष विद्याधर दुबे, अशोक पांडे, कवि अनुराग प्रेमी, मीनाक्षी शर्मा, राजश्री गौतम एवं अशोक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ करने वालों में देवांशी माहेश्वरी (मैनपुरी), उपाध्यक्ष उर्मिला पांडेय, कुमार संजू सूर्यम (आगरा), मनीषा महांवर, राजेश्वरी जोशी, राजश्री गौतम, संरक्षक सरोज चंद्रा पालीवाल, सत्यरूपा तिवारी अजमेर, अपर्णा श्रीवास्तव, दया शर्मा, पूर्णिमा मंडल, कवि अनुराग प्रेमी, रूचि रानी गुप्ता, मोहर सिंह संगम, हनुमान बादाम, कवि कमल एवं सुनीता त्रिपाठी सहित अनेक कवियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं एवं समाज सेविकाओं को “मातृशक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शशि शर्मा, ऋतु शर्मा, सुनीता स्वामी, सुनीता यादव, प्रतिमा कुमारी, रीमा यादव, निकिता शर्मा, निधि शर्मा, वंदना सिंह, गीता देवी, कीर्ति शर्मा एवं गीता शर्मा शामिल रहीं।
कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान के साथ साहित्यिक सृजन का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय संचालक अशोक शर्मा एवं मीनाक्षी शर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंत में संस्था की अध्यक्षा ललिता सिंह भोला एवं सचिव सत्यरूपा तिवारी ने सभी अतिथियों, कवियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




