Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा पत्रकारिता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा और राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विधानसभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मंजू शर्मा ने मणिमाला शर्मा को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी थे।
इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश की नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो उनके सशक्त व्यक्तित्व और क्षमता की पहचान है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा सहित महिला विधायकों तथा प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ महिला अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका स्वागत और सम्मान किया।
फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक प्रीति चारण ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष राज्य विधानसभा की महिला विधायक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!