Uncategorized
अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा रजि.के तंवर राष्ट्रीय संरक्षक बने

जयपुर। अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा (ट्रस्ट) रजि. के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर टीकमचंद परिवार ने ट्रस्ट का विस्तार करते हुए ट्रस्ट में राष्ट्रीय संरक्षक पद पर नियुक्ति पत्र जारी किया है।
ट्रस्ट की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में जयपुर निवासी समाजसेवी भामाशाह व्यवसायी जितेंद्र तंवर को राष्ट्रीय संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।जितेंद्र तंवर नामदेव फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक एवं सीईओ है। जितेंद्र तंवर की नियुक्ति पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर परिहार का आभार व्यक्त किया है।


