Uncategorized

“मन का कोना” गोष्ठी में काव्य की मधुर संध्या, साहित्यप्रेमियों का बढ़ता उत्साह

मुम्बई। समग्र भारतीय साहित्य की सेवा हेतु समर्पित ‘साहित्यम’ द्वारा प्रणीत मासिक साहित्यिक गोष्ठी “मन का कोना” के अप्रैल 2026 सत्र का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ ठाकुर कॉम्प्लेक्स, कांदिवली में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यप्रेमियों और रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्यपाठ प्रस्तुत किया। काव्यपाठ करने वालों में मेधा, रश्मि निर्मल, चन्द्रकान्त पाण्डेय, डॉ.अनामिका दूबे “निधि”, मधु चौधरी, अर्चना झा, नूतन राय, अम्बिका झा, मृदुला मिश्रा, सत्यवती मौर्य, नवीन सी चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी तथा नरोत्तम शर्मा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक रस से सराबोर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि यह गोष्ठी प्रारंभ में ठाकुर विलेज/कॉम्प्लेक्स के रहिवासियों के लिए शुरू की गई थी, किंतु अब इसकी लोकप्रियता बढ़ते हुए दूरदराज क्षेत्रों तक पहुँच चुकी है और विभिन्न स्थानों से साहित्यप्रेमी इसमें सहभागिता कर रहे हैं।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य हर रचनाकार को मंच प्रदान करना है—चाहे वह नवोदित हो या अनुभवी, तथा वह अपनी रचना प्रस्तुत करे या किसी अन्य की। इस समावेशी दृष्टिकोण के कारण यह मंच निरंतर विस्तार और सराहना प्राप्त कर रहा है।
यह मासिक गोष्ठी प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक ठाकुर कॉम्प्लेक्स, कांदिवली में आयोजित की जाती है।
अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति ने ये विश्वास दिलाया है कि भविष्य में भी निरंतर काव्य गोष्टी का आयोजन इसी प्रकार होता रहेगा।

— नवीन सी चतुर्वेदी
ब्रजगजल प्रवर्तक एवं बहुभाषी शायर
मथुरा – मुम्बई
सादर, सप्रेम — जय श्री कृष्ण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!