Uncategorized

धूप छांव फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक दायित्व, बिटिया के विवाह में किया सहयोग

 

जयपुर (झोटवाड़ा)। सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव तत्पर धूप छांव फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए सुश्री खुशी शर्मा के विवाह अवसर पर आर्थिक एवं आवश्यक सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया। यह सहयोग फाउंडेशन टीम के आपसी सहयोग एवं दानदाताओं के योगदान से संभव हो सका।फाउंडेशन की अध्यक्षा मीरा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिटिया के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ 25,000 रुपये की सहयोग राशि के साथ-साथ गृहस्थी हेतु आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। इनमें 4 साड़ियां, 2 बेडशीट, 1 पेंट-शर्ट, 1 ब्लैंकेट, आइसक्रीम बाउल सेट, कैसरॉल सेट, हांडी सेट, 2 धागा बॉक्स, पानी की बोतल, बर्फ गोला मशीन, दीवार घड़ी एवं डोलची आदि शामिल हैं। यह सहयोग सुश्री खुशी शर्मा, पुत्री श्रीमती विनीता शर्मा एवं श्री प्रहलाद शर्मा, के निवास स्थान झोटवाड़ा पर सादगीपूर्वक प्रदान किया गया।
इस पुनीत कार्य में दानदाताओं शिव कुमार गुप्ता, विजय लक्ष्मी गुप्ता, विनीता जैन, दिनेश शर्मा, इंद्रा गुप्ता, सोनल गुप्ता, गंगा लहरी गुप्ता, संजय गर्ग, विजय गुप्ता एवं देव अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
फाउंडेशन द्वारा किए गए इस सहयोगात्मक प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है तथा यह पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!