हिमगिरी पब्लिक स्कूल का रहा शानदार परीक्षा परिणाम, 62 छात्र सफल
आदर्श झा टॉपर (94.4%), 21 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट में जगह।

समालखा | लोकेश झा
हिमगिरी पब्लिक स्कूल, समालखा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 63 विद्यार्थियों में से 62 विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।
आदर्श झा ने 94.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नैंसी ने 91.4% अंकों के साथ द्वितीय तथा लक्ष्य ने 90.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 21 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। नैतिक, दीपिका, अदिति, मानसी, मानसी कंडेरा, सूर्यांश, ऋषि राज, अर्पिता, लवली, साक्षी, वीना, चाहत, इशिका, अनीता, तनिश, स्नेह लता एवं निखिल गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर विजयलक्ष्मी राठी, चेयरमैन राजबीर राठी (सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी), प्रधानाचार्य प्रमोद राठी, उप-प्रधानाचार्या रितु लठवाल, प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास, ज्योति कोचर, शालू कालड़ा, किरण एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। टॉपर्स के अभिभावक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। यह दृश्य आपसी प्रेम, सहयोग और सफलता के उत्सव का प्रतीक रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन राजबीर राठी ने अपने संबोधन में बताया कि इस सत्र से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी उच्च सेवाओं की तैयारी भी शुरू करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



