फतेहाबाद में सेवा निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ, सेवा कार्यों के विस्तार पर जोर

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। सेवा भारती ब्रज प्रदेश के जिला फतेहाबाद में सेवा निधि संग्रह अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय संघचालक अशोक जी, सेवा भारती फतेहाबाद के संरक्षक श्रीभगवान कसेरे, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री रेनू अनवरिया, जिला कोषाध्यक्ष संगीता शर्मा, पिनाहट से लक्ष्मी उपाध्याय एवं अंजली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह ने की। सेवा भारती ब्रज प्रदेश के मंत्री एस.एन. मिश्रा ने जिले में संचालित सेवा केंद्रों के विस्तार की समीक्षा करते हुए बैंक खातों के संचालन एवं शिक्षिकाओं के मानदेय को सुव्यवस्थित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय ने 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलने वाले सेवा निधि संग्रह अभियान को गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सेवा केंद्रों के विस्तार एवं समाजहित में चल रही गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत के स्वावलंबन आयाम प्रमुख बलवीर सिंह ने किया। आयोजन में सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सहयोग से सेवा गतिविधियों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।




