वैशाख मास में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल में “सरस्वती परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रयागराज। 172वें स्वच्छता अभियान की कड़ी में आज दिनांक -26.04.2026 को “सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज” द्वारा संस्थान सचिव कुंवर जी तिवारी के नेतृत्व में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने वहां के पुजारियों, दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को जनजागरण अभियान चलाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कमला स्मारक बलापुर विघालय की *प्रधानाचार्या अल्का विश्वकर्मा ने कहा कि* मंदिर आस्था का पवित्र स्थल है, जहां पर श्रद्धालुओं के मन को शांति व सुकुन मिलता है। इसलिए ऐसे पवित्र स्थलों को साफ सुथरा रखना हम सभी का कर्तव्य है।
नवांगतुक अतिथि के रूप आये हुए सदस्य *हरि मोहन पाण्डेय ने कहा कि* पिछले कयी वर्षों से प्रयागराज के तीर्थस्थलो पर सरस्वती परिवार द्वारा निरंतर प्रतिमाह स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता की मुहिम द्वारा आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है,जो कि बड़ा ही सुन्दर व सराहनीय कदम है। सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति क़दम बढ़ाना चाहिए।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, सहदेव चौरसिया,विकास मिश्रा,डां.एस.बी.यादव, सुनील गुप्ता,डां.सुनीता विश्वकर्मा,नीलम गुप्ता, धीरज राजवानी, विनोद गुरानी,नीरज पांडेय, प्रियांशु उपाध्याय, इन्दु प्रकाश सिंह,कार्तिकेय तिवारी,* आदि उपस्थित रहे।




