Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

बच्चों ने गढ़े मिट्टी के गणेश दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

आलोक अवस्थी। नजर इंडिया 24 ब्यूरो चीफ

जयपुर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से लक्ष्यद्वीप पब्लिक स्कूल जयपुर के विद्यालय परिसर में एक अनूठी रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया । गतिविधि के तहत बच्चों को मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने की कला सिखाई गई। बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से अपनी कला , रचनात्मकता एवं
अद्भुत कल्पनाशक्ति का परिचय देते हुए प्रकृति को बचाऐ रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ही संस्था सचिव दीपक शर्मा ने ड्रीम फाऊंडेशन संस्था के पदाधिकारियों धन्यवाद करते हुए बच्चों को बताया कि मिट्टी की प्रतिमाएं पर्यावरण की अनुकूल होती हैं ,जो विसर्जन के बाद आसानी से मिट्टी में मिल जाती है। ऐसे कार्यक्रमों से प्रकृति और संस्कृति दोनों को ही सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में विनोद शर्मा, पिंकी शर्मा, कुसुम लता दीक्षित, कुसुम गुप्ता, इशिता निवेदिता आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!