भव्य सम्मान समारोह आयोजित, कांग्रेस के पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों एवं यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व चेयरमैन, नगर निगम एवं पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड श्रीमती मंजू शर्मा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा जयपुर शहर, प्रदेश एवं विद्याधर नगर विधानसभा के विभिन्न पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी एवं स्टेट चेयरमैन, डिजिटल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्री सुमित भागासरा जी उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
श्री सुनील शर्मा जी ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जो पार्टी के सिंबल और अधिकृत उम्मीदवार के साथ नहीं है, वह संगठन की एकजुटता के साथ भी नहीं है। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और संगठन को कमजोर करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की बात कही।
श्रीमती मंजू शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। श्री सुमित भागासरा जी की उपस्थिति में युवा पदाधिकारियों की भूमिका और संगठन में उनकी भागीदारी पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित साथियों का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया गया।




