Uncategorized

वकील पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त की हुई पहचान, जल्द होगी अभियुक्त की गिरफ्तारी| पुलिस अधीक्षक ने किया आश्वस्त

 

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिवि मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा पुलिस अधीक्षक सागर राणा से वकीलों का प्रतिनिधि मंडल मिला|
अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने वकील गोविंद मानमिया के साथ हुई जानलेवा हमले की घटना के बारे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली जिस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि अधिवक्ता गोविंद मानमिया के साथ हमले की घटना करती करने वाले अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और उस अभियुक्त पर इनाम भी जारी किया जा रहा है| अभियुक्त को शरण देने व भगाने वाली महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है| अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है पुलिस जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेगी| इसलिए पुलिस अधीक्षक से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद अधिवक्ताओं के आंदोलन को 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया| अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अगर 2 दिन में अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!