Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ ने ‘106’ वीं बार रक्तदान किया

 

जोधपुर – शहीद स्मारक पर आज महान क्रांतिकारी शहीद ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान की ओर से विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ ने अपना 106 वां रक्तदान कर एक अनोखी मिसाल कायम की। डॉ राकेश वशिष्ठ ने रक्तदान करते हुए कहा कि अभी 106 पर नॉट आउट बैटिंग कर रहा हूं और जब तक ईश्वर स्वस्थ रखेगा रक्तदान की यह बैटिंग लगातार जारी रहेगी क्योंकि रक्तदान एकमात्र ऐसा जरिया है जिसके द्वारा आप किसी इंसान की रगों में लहू के रूप में दौड़ते हुए उसको जीवनदान देने का पुनीत कार्य करते हो अतः इस मिथक को तोड़ना होगा कि रक्तदान से कोई कमजोरी होती है बल्कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्फूर्ति आती है अतः हमें नियमित रक्तदान करना चाहिए और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। आपको बता दें डॉ राकेश वशिष्ठ ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान और अंगदान का पंजीयन करवा चुके हैं साथ ही अभी तक लगभग 538 व्यक्तियों को प्रेरित कर उनका देहदान अंगदान हेतु पंजीयन कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!