हरियाणा दिवस पर- कविताओं के रंग, युवाओं के संग,का भव्य आयोजन 1 नवम्बर 2025 को

विकास मिश्र। नज़र इंडिया 24
फरीदाबाद (हरियाणा)। हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर “युवा अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच” के तत्वावधान में दिनांक 1 नवम्बर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से सूरजकुंड रोड, अनंगपुर, फरीदाबाद स्थित डॉ. फार्म हाउस में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम कविताओं के रंग, युवाओं के संग का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संरक्षक प्रबुद्ध विचारक एवं शिक्षाविद् देव भारद्वाज हैं। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रीता पंवार ने पत्रकार सुभाष श्रीवास्तव को बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणवी व हिंदी के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार राजपाल यादव उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मुकेश गंभीर (पूर्व संयुक्त आयुक्त, उत्पाद विभाग एवं निर्देशक, रेडियो बुज, गुरुग्राम) करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मंच संस्थापक विनोद कौशिक (पूर्व IPS अधिकारी), डॉ. दुर्गा सिन्हा (पूर्व प्रोफेसर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं अंतरराष्ट्रीय कवयित्री), वरिष्ठ साहित्यकार शन्नो श्रीवास्तव, वरिष्ठ शायर आर.सी. शर्मा, सूचना प्रभारी डॉ. बबीता गर्ग, अजय युवा मंच अध्यक्ष मंजू तंवर, उपाध्यक्ष कवि हेमंत अग्रवाल, तथा पत्रकार-साहित्यकार सुभाष प्रतापगढ़ी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ अपनी रचनाओं से काव्य का रंग बिखेरेंगे। इनमें प्रमुख रूप से छात्र संयोजक एवं कवि आदित्य, कवयित्री सोनम ‘शाश्वत’, अनामिका झा, योगिता राहगंडा, रागिनी तिवारी, शक्ति सिंह, अमित कुमार मीना, कृष्णा ‘कर्तव्य’, हर्षनाथ झा, सागर ठकराल, तथा नवनीत सिंह लेखांश शामिल होंगे।डॉ. प्रीता पंवार ने कहा कि यह आयोजन केवल कविताओं का मंच नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक है।
कार्यक्रम से हरियाणा की माटी, भाषा और संस्कृति के रंगों की सुगंध पूरे वातावरण में बिखर जाएगी।




