Uncategorized
भाजपा की प्रचंड जीत पर पानीपत में जश्न, डॉ. अर्चना गुप्ता ने बच्चों संग बांटी मिठाई।
पानीपत लोकेशझा। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र में बच्चों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खुशी का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। इस मौके पर डॉ. अनिल गुप्ता, सुनील कंसल, मीनू शर्मा, मोहन शर्मा, सचिन सिंगला सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



