नगर निगम की 40 करोड़ की जमीन हुई कब्जा मुक्त

नगर निगम की 40 करोड़ की जमीन हुई कब्जा मुक्त
नानालाल आचार्य। नजऱ इंडिया 24
उदयपुर*। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने शनिवार को यहां ब्रह्मपोल मस्जिद के सामने बड़ी कार्यवाई करते हुए निगम की करीब 40 करोड़ रूपए मूल्य की 2 बीघा से अधिक जमीन को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त करवाई। इस जमीन पर लोगों का वर्षों से कब्जा था। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को मौके पर ले जाकर दिखाया था और कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। विधायक के कहने पर आयुक्त ने निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया और कुछ ने न्यायालय के स्टे के दस्तावेज भी दिखाए। लेकिन निगम ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही करती रही। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जे और कुछेक ने दुकानें बना ली। वहीं कुछ ने पट्टियों व अन्य गोदाम लगा दिए और अपना व्यवसाय कर रहे थे। निगम की भी इस जमीन पर लम्बे समय से नजर थी। बुधवार को उदयपुर शहर विधायक जैन आयुक्त अभिषेक खन्ना को मौके पर साथ लेकर गए और मौका स्थिति दिखाया। विधायक ने निगम आयुक्त को इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने अधिकारियों को दस्तावेज चैक कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। इस पर निगम की अतिक्रमण शाखा ने बड़ी कार्यवाही की।
निगम के उपायुक्त दिनेश मंडोवरा, राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन के साथ-साथ तीन जेसीबी, 5 डम्पर, कुछ ट्रैक्टर, निगम के मजदूरों को लेकर मौके पर गए। मौके पर निगम के पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी और पुलिस जाब्ते के साथ-साथ अंबामाता थाने से जाब्ता भी मौके पर पहुँचा। सुबह मौके पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को तोडऩा शुरू कर दिया। मौके यहां कुछ पर दुकानदारों ने कार्यवाही का विरोध किया। परन्तु निगम के अधिकारी नही माने और दुकानों को शीघ्र खाली करने के निर्देश दिए। एक दुकानदार ने स्टे होना बताया तो निगम के अधिकारियों ने दस्तावेज देखे और इसके बाद अतिक्रमण को तोडऩा शुरू कर दिया। जेसीबी मशीनों की मदद से सारा सामान हटाया गया। साथ ही झांडियां और छोटे पेड़ों को भी साफ किया गया। सुबह से चली कार्यवाही देर शाम तक चलती रही। आगे से आगे लोग अपना अतिक्रमण हटाने लगे। मौके पर जेसीबी की सहायता से सारा मलबा भरकर वहां से हटाने का काम शुरू किया। यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।




