तत्कालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पोषबड़ा का भव्य आयोजन

सुनिता त्रिपाठी’अजय। नजर इंडिया 24 ब्यूरो चीफ
जयपुर। 17 वर्षों से महिलाएँ मिलकर निभा रही हैं धार्मिक परंपरा जयपुर चित्रकूट सेक्टर-9 स्थित तत्कालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और आस्था के साथ पोषबड़ा काआयोजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया और भगवान शिव को पोषबड़ा (पकौड़ी प्रसाद) अर्पित किया।यह परंपरा पिछले 17 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। महिलाओं का कहना है कि पोषबड़ा आयोजन आपसी एकता, सहयोग और धार्मिक संस्कारों को सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया।
मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की उपस्थिति बनी रही। सुन्दर काण्ड आयोजन तथा इस आयोजन को सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की इस सतत पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
सुनिता त्रिपाठी’अजय जयपुर राजस्थान




