शांति देवी स्मृति साहित्य सम्मान समारोह सम्पन्न
विश्व हिन्दी दिवस व आजाद कलम स्थापना दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार कल्याण सिंह शेखावत सम्मानित

दौसा – आजाद कलम ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में साहित्य सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम कवि कुमारधर्मी की माँ शांति देवी की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया, जो विश्व हिन्दी दिवस एवं आजाद कलम ट्रस्ट स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पार्षद मंजू सीताराम मीना, संरक्षक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव, भगत पूरणमल, मुख्य सम्मानित साहित्यकार कल्याण सिंह शेखावत, राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी तथा संस्था अध्यक्ष नवल घुनावत द्वारा माँ के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत-सम्मान करते हुए अध्यक्ष नवल घुनावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके पश्चात स्व. श्रीमती शांति देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2026 वरिष्ठ साहित्यकार कल्याण सिंह शेखावत को हिन्दी साहित्य में उनके संवेदनशील एवं समाजोन्मुख योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान-पत्र, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने शांति देवी स्मृति साहित्य सम्मान को प्रतिवर्ष एक साहित्यकार को प्रदान किए जाने की इस अभिनव पहल एवं स्मृति परंपरा की जानकारी दी।
काव्यांजलि सत्र में कवि मुकेश कुमार गुप्त ने माँ की वंदना से काव्यपाठ की शुरुआत की। इसके बाद बृजमोहन मीना, रंगलाल नेवर, शिवचरण भंडाना, अशोकदीप, बाबूलाल बोहरा, दिनेश तूफानी, सपना सोनी, राजीव शर्मा व्यास, रवींद्र चतुर्वेदी, विनोद गौड़, बुद्धिप्रकाश मन तथा तेजप्रकाश तेजस्वी ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर प्रसाद करुण द्वारा किया गया। समापन अवसर पर संयोजक धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माँ को समर्पित कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश हिंगोटा, श्रीराम मीना, बृजमोहन कानपुरा, हजारीलाल महेश्वरा, विनोद, ब्रह्म जटवाड़ा सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।




